लॉगिन / रजिस्टर

Home / गणेश जी के भजन

मनाऊ मै तो गणपति देव मनाऊ

गणेश जी के भजन गायक: रामकुमार मालूणी 4 बार पढ़ा गया

मनाऊ मै तो गणपति देव मनाऊ

फूल कमल बिच, चन्दन चौकी
गणपति ने बैठाऊ 2

घिस 2 चन्दन और अरगसा
गणपति तिलक लगाऊ

चून 2 कलिया हार बनाऊ
गणपति ने पहराऊ

धूप ही ध्यान मैं, वेद आरती
लडवन भोग लगाऊ

तानसेन देवा तेरो यश गावे
चरणा में में शिश नवाऊ